गया, मई 23 -- काफी मेहनत और मशक्कत के बाद शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में पढ़ने के लिए चयन हुआ। अब चयन व स्कूल आवंटन के बाद संबंधित विद्यालय प्रबंधन नामांकन लेने में आनाकानी कर रहा है। ऐसी स्थिति को लेकर जिले के सैकड़ों अभिभावक व बच्चे परेशान हैं। चिंता सता रही है कि चयन के बाद भी उनके गरीब बच्चे के निजी विद्यालय में पढ़ने का सपना साकार होगा या नहीं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए ज्ञानदीप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद तीन चरणों में रेंडमाइजेशन हुआ। इसमें 5794 बच्चों का चयन के साथ ही स्कूल आवंटन भी हुआ। शिक्षा विभाग की ओर से निजी विद्यालय को प्रक्रिया के बाद बच्चों को जल्द नामांकन लेने को कहा गया। अब शैक्षणिक सत्र के करीब दो माह बीत जाने के बाद जिले में 5794 में से 3839 बच्चों का ही एडमिशन हो सका है। शुक्...