कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर। कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) में हुए प्रवेश की शुल्क प्रतिपूर्ति स्कूलों को नहीं हुई है। अभिभावकों को भी यूनिफॉर्म आदि के लिए मिलनी वाली 5000 रुपये की राशि उनके खातों में नहीं पहुंच सकी है। अभिभावक स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। समन्वयक प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि वे शीघ्र ही पूरी सूची बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सौंपेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...