पटना, जनवरी 31 -- शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत राज्य के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में 25% सीटों पर नए सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए छात्र पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। कमजोर वर्ग अलाभकारी समूह और अनाथ बच्चों के लिए अब पंजीकरण 15 फरवरी तक होगा। इससे पहले 31 जनवरी ही छात्र पंजीकरण की अंतिम तिथि निर्धारित थी। लेकिन इसके पात्र विद्यार्थी जिन्होंने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें एक और मौका दिया गया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ ) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रा. शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान) को पत्र लिखा है। पंजीयन के साथ ही सत्यापन भी होगा। 18 फरवरी तक पंजीकृत छात्रों का सत्यापन किया जाएगा। वहीं सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन स्कूल आवंटन 23 फरवरी 2026 को होगा। वहीं चयनित छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.