कानपुर, फरवरी 25 -- शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत दूसरे चरण के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह आवेदन शेष रह गईं 9510 सीटों के लिए किए जा रहे हैं। पहले चरण में केवल 7128 को स्कूल मिल सके थे और 3519 बच्चों को स्कूल नहीं मिल सके थे। इनमें ज्यादातर वह थे जिन्होंने आवेदन में केवल एक या दो स्कूल ही भरे थे। मंगलवार को वेबसाइट में थोड़ा सुधार हुआ लेकिन बीच-बीच रुकने से बाहर फॉर्म भरवाने वालों को दिक्कतें हो रही हैं। अभिभावकों का कहना है कि मोबाइल नंबर सत्यापन तो ठीक है लेकिन इस प्रकिया में भी लंबा समय लग जाता है। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने में ज्यादा स्कूल भरें तो उन्हें लॉटरी में स्कूल मिलना आसान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...