बिजनौर, फरवरी 17 -- आरटीई में दाखिले को लेकर इस बार पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। प्रथम चरण के लिए 4220 आवेदन आए थे। पोर्टल और खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच में 3324 आवेदन अपात्र मिले है और खंड शिक्षा अधिकारी ने 896 आवेदन बीएसए के लॉगिन पर भेजे। जिसमें से बीएसए ने 38 रिजेक्ट कर दिए। 858 आवेदन ही पात्र मिले हैं। प्रथम चरण के लिए आज यानि 18 फरवरी को लॉटरी खुलेगी। दूसरे चरण के लिए 21 फरवरी से 7 मार्च तक आवेदन होंगे। आरटीई के तहत पब्लिक स्कूलों में गरीबों के बच्चों के 25 प्रतिशत दाखिले होते हैं। पब्लिक स्कूलों में दाखिलों के बाद बच्चों की फीस शासन द्वारा बीएसए कार्यालय को भेजी जाती है जहां से बच्चे की फीस स्कूलों को पे्रषित कर दी जाती है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि प्रथम चरण में दाखिलों के लिए करीब 4220 आवेदन आए...