मैनपुरी, मार्च 15 -- निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 1358 बच्चों को स्कूल आवंटन कर दिए गए। दो चरणों में बच्चों के चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पत्र बीआरसी केंद्रों पर पहुंच गए हैं। अभिभावक बीआरसी पर जाकर बच्चे के चयन का पत्र प्राप्त कर संबंधित विद्यालय में बच्चे को प्रवेश दिला दें। यदि कोई विद्यालय प्रवेश देने से मना करे तो उसकी सूचना दी जाए, कार्रवाई की जाएगी। आरटीई 2026-27 के लिए तीन चरणों में बच्चों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण में जिले में 791 बच्चों का चयन हुआ था। दूसरे चरण में 567 बच्चे प्राइवेट कॉन्वेंट स्कूलों में कक्षा आठ तक निशुल्क शिक्षा के लिए चयनित हुए हैं। तीसरा चरण भी चल रहा है। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि दो चरणों में 1358 बच्चों का चयन हुआ है। डीएम के अनुमोदन के बाद संबंधित वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.