आरटीई: पहले चरण में 1371 आवेदन, आज निकलेगी लाटरी
लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- लखीमपुर, संवाददाता। आरटीई के तहत पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुल 1371 आवेदन जिले भर से किए गए हैं। आवेदनों की जांच व सत्यापन के बाद 592 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। वहीं 779 आवेदन सही मिले हैं। इन आवेदनों में बच्चों का चयन लाटरी से किया जाएगा। बुधवार को लाटरी निकाली जाएगी। आरटीई के तहत पहले चरण में 16 फरवरी तक आवेदन लिए गए। आवेदनों की जांच व सत्यापन पहले बीईओ ने किया। बीईओ ने आवेदन अग्रसारित किए उनकी पात्रता आदि की जांच बीएसए ने कराई। बीएसए ने इसके लिए टीम लगाकर अपनी निगरानी में सत्यापन कराया। बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि 779 आवेदन पात्र मिले हैं। निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए बच्चों का चयन लाटरी से बुधवार को किया जाएगा। लाटरी के बाद चयनित बच्चों के स्कूल आवंटन आदेश जारी किए जाएंगे। वहीं दूसरे च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.