फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 16 -- फर्रुखाबाद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जिले में पहली बार रिकार्ड 1658 आवेदन आए हैं। आवेदनों की जांच के बाद गरीब बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलवाया जाएगा। आरटीई के तहत चयनित होने वाले गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठ तक बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। यही नहीं अभिभावकों को हर वर्ष यूनीफार्म आदि खरीद के लिए पांच हजार की धनराशि भी मिलती है। पिछले कुछ सालों से इस योजना के तहत आवेदन में लोग रुचि नहीं दिखा रहे थे। या यूं कहें कि कम लोगों को ही इसकी जानकारी है। मगर इस बार बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने प्रचार-प्रसार में काफी तेजी करने के निर्देश दिए थे। इसी का नतीजा रहा कि 16 फरवरी तक पहले चरण में जिले में रिकार्ड 1658 आवेदन आरटीई के तहत हुए। इसमें नगर क्षेत्र में सर्वाधिक करीब 801 ...