औरैया, मार्च 17 -- दिबियापुर, संवाददाता। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले मंगलवार को दिबियापुर में सैकड़ों शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध जताया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कानून में संशोधन की मांग की। मंडी समिति परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में मंडल संयोजक नीरज राजपूत और जिलाध्यक्ष ओमजी पोरवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं जुटीं। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 29 जुलाई 2011 से लागू हुआ था और उससे पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट दी गई थी, लेकिन 2017 के संशोधित अधिनियम और सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देशों के चलते अब सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे लाखों शिक्षकों के सामने ...