औरैया, अप्रैल 3 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर कखावतू के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार फफूंद थाना क्षेत्र के गांव खेरा खजुआ दौलतपुर निवासी हरगोबिंद सिंह पुत्र रघुराज सिंह अपने पड़ोसी कमल सिंह पुत्र जनक सिंह के साथ शुक्रवार को औरैया बाजार आए थे। दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। दिबियापुर रोड पर कखावतू के सामने पहुंचते ही अचानक बाइक असंतुलित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल पचास शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय मे...