औरैया, मार्च 19 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के तेजलपुर स्थित नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि ट्रक कानपुर से इटावा की ओर फॉल सीलिंग का सामान लेकर जा रहा था। तेजलपुर के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गया, जिससे सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह बाधित हो गया और यातायात ठप हो गया। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सड़क के किनारे से वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाया, जिसके बाद जाम में फंसे लोगों को राहत मिली और यातायात आंशिक रूप से बहाल किया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.