औरैया, मार्च 23 -- औरैया, संवाददाता। शहर के आर्य नगर में घर के अंदर खौलता पानी गिरने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आर्य नगर निवासी श्रीपाल पुत्र गौरीशंकर सोमवार को घर में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भगौने में रखा गर्म पानी उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह झुलस गए। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया। बाद में हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...