आरटीआर: कूड़ा घर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
औरैया, मार्च 24 -- अजीतमल, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के जलूपुर पंचायत घर के पास बने कूड़ा घर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठते देख ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन समय रहते बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.