गिरडीह, जून 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मोहलीचुंआ निवासी सुनील लहेरी ने जिला लोक सूचना पदाधिकारी से आरटीआई के तहत प्रधान लिपिक प्रदीप गोस्वामी को लेकर जानकारी मांगी है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित के आरोपी प्रदीप गोस्वामी को बीडीओ पीरटांड़ के द्वारा अवकाश की स्वीकृति प्रदान की गई है कि नहीं। वे कितने दिनों से गायब हैं। उन्हें अवकाश की स्वीकृति प्राप्त है या नियम विरूद्ध गायब हैं सहित 10 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...