जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- आरटीआई कार्यकर्ता संघ राज्य में जल्द होने वाली सूचना आयुक्त की नियुक्ति के मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप का आग्रह करेगा। संघ का आरोप है कि राज्य सरकार आयोग के गठन में सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रही है। उस दिशा निर्देश में स्पष्ट है कि सूचना आयुक्त अलग-अलग पृष्ठभूमि के हों। लेकिन राज्य सरकार आयोग में राजनीतिक दलों के प्रवक्ताओं को नियुक्त करने जा रही, जो आपत्तिजनक है। आयोग के अध्यक्ष के रूप में हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज को बनाने की मांग की है। संघ ने यह मांग रविवार को पुराना कोर्ट स्थित बाल मजदूर मुक्ति सेवा संस्थान कार्यालय के पास आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की। संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता दिल बहादुर ने कहा कि सूचना आयुक्त की नियुक्ति राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के दबाव में कर रही है। संघ ने भी पूर्व ...