आरटीआई कार्यकर्ता को बुलाने पर एफसीआई गेट पर हंगामा
धनबाद, मई 31 -- डोमगढ़ के भूमि अधिग्रहण मामले में सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगने पर एफसीआई प्रबंधन द्वारा शनिवार को आरटीआई कार्यकर्ता मो शेवान को कार्यालय बुलाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। मो शेवान ने सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी, लेकिन प्रबंधन ने लिखित जवाब देने के बजाय होमगार्ड जवानों को सिविल ड्रेस में भेजकर उन्हें कार्यालय बुलवाया। किसी अनहोनी का खतरा भांपकर मो शेवान ने तत्काल 'सिंदरी बचाओ युवा संघर्ष समिति' को सूचित किया और समिति के सदस्यों के साथ एफसीआई मेन गेट पहुंचे।वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा अंदर जाने से रोके जाने पर शेवान के सहयोगियों ने गेट पर ही जमकर बवाल काटना शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफसीआई के प्रशासनिक सलाहकार देवदास अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.