हाथरस, अप्रैल 6 -- हाथरस, संवाददाता। आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को हत्यारोपी अधिवक्ता को जेल भेज दिया। आरोपी पुलिस हिरासत में था। आरोपी ने अपने दोस्त आरटीआई कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या की थी। दिनेश चन्द्र श्रोती पुत्र महावीर प्रसाद श्रोती निवासी लेवर कॉलोनी ने पांच अप्रैल को थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि तरूण शर्मा पुत्र हरीश कुमार शर्मा निवासी विवेकानंद कॉलोनी ने उसके मित्र अनुराग ज्योति पुत्र जेएस सक्सेना की हत्या कर दी है। आरोपी ने अनुराग ज्योजति को अपने घर ले जाकर शराब पिलाकर पीट-पीटकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी पुलिस हिरासत में था। थाना हाथरस गेट प्रभारी नितिन कसाना ने बतया कि हत्यारोपी को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.