रामगढ़, अप्रैल 25 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा डी निवासी मनोज स्वर्णकार ने सूचना के अधिकार के तहत रामगढ़ एसपी से केस संख्या 18/026 के बावत जानकारी मांगी है। उन्होंने जानना चाहा है कि पुलिस ने इस केस पर अब तक क्या कार्रवाई की है। चोरों के बावत पुलिस को क्या सुराग मिला है और उसके आधार पर क्या कार्रवाई हुई है। इसके अलावा मनोज स्वर्णकार ने अपने दो दुकानों से चोरी हुए नगदी, आभूषण और संस्था के कागजात के बावत क्या सुराग मिला है, उसकी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...