कटिहार, फरवरी 9 -- कटिहार निज संवाददाता नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 28 निवासी 85 वर्षीय जगदीश प्रसाद साह का रविवार को निधन हो गया। वे 1978 में प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत केहुनिया के मुखिया निर्वाचित हुए थे। राजद के सक्रिय कार्यकर्ता थे। आरटीआई एक्टिविस्ट के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बना रखी थी। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे अंतर्गत जेडआरयूसीसी के भी पूर्व सदस्य थे। उनके निधन पर एम एल मंडल, डॉक्टर प्रोसेनजीत चौधरी, असीम भौमिक आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.