कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। इजरायली हमले में ईरान में मारे गए बच्चों के परिवारों की मदद के लिए हरी कॉलोनी निवासी 10वीं की छात्रा आरजू फातिमा ने अपनी सोने की बालियां दे दीं। कुछ बच्चों ने ईदी की गोलक में निकली धनराशि भेजी। ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित ईरान दूतावास में जाकर 3.50 लाख रुपये दान स्वरूप दिए। कानपुर से उलमा बोर्ड का एक प्रतिनिधिमंडल ईरान जा कर बड़ी धनराशि दान दे चुका है। शिया युवा यूनिट का दिल्ली पहुंचने वाला यह दूसरा प्रतिनिधिमंडल है। सोमवार को प्रतिनिधिमंडल दिल्ली स्थित ईरानी कल्चर हाउस पहुंचा और वहां ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर और सर्वोच्च शिया धर्म गुरु अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के भारत के प्रतिनिधि अयातुल्ला हकीम इलाही से मुलाकात कर उन्हें पुरसा दिया। चेयरमैन शहाब रिजवी ने ...