मेरठ, जुलाई 14 -- आरजी कॉलेज की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत से नाम रोशन किया है। कॉलेज की स्नातक एवं शोध छात्राओं ने विभिन्न प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। बीए (इतिहास एवं अंग्रेजी) की छात्रा खुशी एवीआर का भारतीय नौसेना में नाविक पद पर चयन हुआ है। उन्हें इंजीनियर शाखा में नियुक्ति मिली है। होम साइंस विभाग की शोध छात्रा नीलू मलिक ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्नातकोत्तर शिक्षक पद प्राप्त किया है। इसी विभाग की शोध छात्रा अंशिका वर्मा ने भी यूपीईएसएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर स्नातकोत्तर शिक्षक पद हासिल किया है। अर्थशास्त्र विभाग के शोध छात्र रजत सिंह ने भी स्नातकोत्तर शिक्षक परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. सोनिक...