कोडरमा, नवम्बर 22 -- कोडरमा। रामगोविंद ग्रुप ऑफ कॉलेज (आरजीसी) में इस वर्ष का प्लेसमेंट सीज़न औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। इस क्रम में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया। कॉलेज के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. सुधीर कुमार ने जानकारी दी कि ऑनलाइन टेस्ट के रूप में पहला राउंड पूरा हो चुका है तथा अगले चरण में चयनित उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू और तकनीकी मूल्यांकन राउंड जल्द ही आयोजित किए जाएंगे। यह ड्राइव मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, तथा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखाओं के छात्रों के लिए विशेष रूप से आयोजित की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.