रांची, दिसम्बर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव रविवार को हरमू रोड स्थित श्री दिगंबर जैन भवन में हुआ। चुनाव प्रभारी पवन शर्मा, मुन्नाजी व ऋषिदेव यादव की देखरेख में चुनाव हुआ। इसमें 11 सदस्य विजयी हुए। इसमें राजकिशोर यादव राजू को सर्वाधिक मत 189 मत मिले। वहीं, रवींद्र दुबे को 177 मत और दीपक सिंह को 175 मत मिले। अन्य विजयी उम्मीदवारों में प्रेमलाल शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, उदय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिवकुमार सिंह, कुश तिवारी, कल्याण मिश्रा, निशित माजी ने चुनाव में विजय हासिल की। प्रवक्ता सुनील सिंह चौहान ने बताया कि 11 सदस्यीय विजयी सदस्य अगले एक सप्ताह के अंदर चार मनोनयन करेंगे। कुल 15 सदस्य पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। इससे पूर्व आरजीटीए अध्यक्ष प्रभाकर सिंह की अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.