भागलपुर, जुलाई 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज के इतिहास विभाग के हेड डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी को राजीव गांधी स्टडी सर्कल बिहार (आरजीएससी) का विवि समन्वयक नियुक्त किया गया है। राज्य समन्वयक प्रो. रामायण प्रसाद के अनुमोदन यह नियुक्ति हुई है। आरजीएससी बिहार के सह-समन्वयक डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने बताया की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की गई है। जिम्मेवारी मिलने पर डॉ. चौधरी ने कहा कि जल्द ही टीएमबीयू के सभी कॉलेज और पीजी विभागों में कमेटी का विस्तार किया जाएगा। साथ ही इसमें शिक्षकों, शोधार्थियों और छात्रों और बुद्धिजीवियों को इससे जोड़ा जाएगा। नियमित रूप से सेमिनार, वेबिनार, कांफ्रेंस, वर्कशॉप, व्याख्यान, गोष्ठी आदि बौद्धिक आयोजन होगा। नियुक्ति पर राष्ट्रीय चेयरमैन व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रो. सतीश कुमार राय, प्र...