गोड्डा, जनवरी 23 -- महागामा एक प्रतिनिधि । झारखंड राज्य द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) योजना के अंतर्गत केरल राज्य के विभिन्न पंचायतों के अध्ययन एवं अनुभव साझा करने के उद्देश्य से 6 दिवसीय अंतरराज्यीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया है। यह भ्रमण कार्यक्रम 18 जनवरी से 23 जनवरी तक निर्धारित है। इस भ्रमण में गोडडा जिले से महागामा क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य नगमा अरर सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से चयनित पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में केरल के अलपुझा जिले में एक्सपोजर विजिट पर पहुंचे। परिषद सदस्यों का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें मोमेंटो भेंट कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केरल राज्य के जिला पंचायती राज व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ब...