आरक्षी से उप निरीक्षक बने युवा, मेहनत और लगन से हासिल की नई सफलता
औरैया, जुलाई 15 -- कस्बा बेला के एक युवा का उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (एसआई) पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बेला-कानपुर मार्ग निवासी लोकेश यादव ने कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर तैयारी के बल पर यह सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि करीब एक वर्ष पूर्व उनका चयन 60 हजार पुलिस भर्ती के तहत आरक्षी (सिपाही) पद पर हुआ था। नौकरी के साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी और अब उप निरीक्षक पद पर चयनित होकर नई उपलब्धि अपने नाम कर ली। यह भी पढ़ें- सिपाही से दरोगा बने देवेश, एसपी ने किया सम्मानित लोकेश यादव, नारायण इंटर कॉलेज मलौसी के पूर्व शिक्षक नरेश चंद्र सिंह यादव के नाती हैं। परिजनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.