वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी। गोमती जोन कार्यालय में सोशल मीडिया सेल में तैनात आरक्षी राहुल कुमार ने समय पर खून देकर महिला की जान बचाई। भारत रक्त सेवा मंच पुलिस परिवार व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना मिली कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर में भर्ती सुनीता को तत्काल खून की जरूरत है। आरक्षी राहुल कुमार बिना देर किए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने खून देकर महिला की जान बचाई। यह उनका तीसरा रक्तदान है। यह भी पढ़ें- रक्तदान कर आरक्षी राहुल कुमार ने बचाई महिला की जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...