आरक्षी भर्ती में 5559 अभ्यर्थी शामिल, 1833 ने छोड़ी परीक्षा
उन्नाव, जून 11 -- उन्नाव। यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) लिखित परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच, दस्तावेज सत्यापन और सुरक्षा प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुबह से ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन के अनुसार पहली एवं दूसरी पाली को कुल 7392 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 1833 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं 5559 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा शुरू होने से काफी पहले ही अभ्यर्थियों को केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, जिससे सुरक्षा जांच समय से पूरी कराई जा सके। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.