प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 में अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ ने सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, आधारकार्ड, अंकपत्र, चेक और व्हाट्सएप चैट से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।सीओ एसटीएफ शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक गिरोह आरक्षी भर्ती परीक्षा में नकल कराने, साल्वर बैठाने और परीक्षा पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से बड़ी रकम वसूल रहा है। एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने बुधवार शाम मुखबिर की सूचना पर गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को जौनपुर के बड़ागांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- आरक्षी भर्ती परीक्षा में पास कराने का झांसा,...