आरक्षी भर्ती परीक्षा में असफलता की आशंका में युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान
पीलीभीत, जून 12 -- पीलीभीत। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में सफल न होने की आशंका से तनावग्रस्त एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी मौत हो गई। घटना गजरौला थाना क्षेत्र के गांव देवीपुरा की है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव देवीपुरा निवासी 24 वर्षीय सौरभ गंगवार पुत्र लालता प्रसाद पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था और सोमवार को लखीमपुर में आयोजित परीक्षा में शामिल हुआ था। परीक्षा देकर घर लौटने के बाद उसने अपने उत्तरों का मिलान किया। इसके बाद उसे परीक्षा में सफल न होने की आशंका सताने लगी। यह भी पढ़ें- आरक्षी भर्ती परीक्षा में असफलता की आशंका में युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से काफी चिंतित और शांत रहने लगा था। मृतक के पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.