हापुड़, जून 9 -- जनपद के नौ केंद्रों पर मंगलवार को दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में हुई। इस दौरान पुलिस ने जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष में जाने दिया। सोमवार को पिलखुवा के एक परीक्षा केंद्र के टायलेट में एक परीक्षार्थी मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छह पुलिस कर्मियों को निलंबित किया था। इस मामले के बाद पुलिस ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के और मजबूत कड़े प्रबंध किए गए। परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने दिया। मंगलवार को सुबह सात बजे से पहले ही पुलिसकर्मियों का अपने अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों की पुलिस कर्मियों ने गहनता से जांच की। पुलिस कर्मियों...