रांची, जून 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में प्रस्तावित परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक रविवार को रांची प्रेस क्लब में हुई। इस दौरान आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए साझा रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्वमंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि यदि परिसीमन के कारण अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित विधानसभा व लोकसभा सीटों में किसी भी प्रकार की कटौती की जाती है तो आदिवासी समाज इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। आदिवासी समाज अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करेगा। उन्होंने दो अगस्त को रांची में आयोजित आदिवासी एकता महाजुटान रैली में पूरे राज्यभर से लोगों को शामिल होने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- परिसीमन में 1971 को आधार बनाने की मांग भाकपा माले के ने...