जमशेदपुर, दिसम्बर 5 -- निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 दिसंबर से शुरू होगी। वहीं, 31 दिसंबर तक ऑनलाइन की आवेदन प्रक्रिया चलेगी। अभिभावक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी निजी स्कूलों में प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीट के लिए आवश्यक सूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत अभिभावक इस निर्धारित तिथि में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी सर्टिफिकेट की जांच प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग की ओर फॉर्म की स्क्रूटनी के बाद सर्टिफिकेट जांच होगी। इसके बाद स्कूलों को फॉर्म भेजा जाएगा। आरटीई के तहत सीबीएसई और इससे मान्यता प्राप्त स्कूलों में लगभग 1550 सीटे हैं, जिसके लिए हर वर्ष 5 से 6 हजार तक आवेदन आते हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आरक्षित सीट पर नामांकन के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.