बिजनौर, फरवरी 27 -- आरक्षित वन क्षेत्र कादरपुर जसवंत में लगी आग पर वन विभाग की टीम ने जैसे तैसे काबू पाया। आग पर काबू पाने तक करीब 15 बीघा जमीन पर वन विभाग द्वारा लगाए पौधे जल गए। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र कादरपुर जसवंत में किसी व्यक्ति ने आग लगा दी। आग की सूचना करीब साढे़ बारह बजे मिली। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जैसे तैसे फटेरे की मदद से आग को बुझाया गया। उन्होंने बताया कि करीब 15 बीघा भूमि में लगाए गए पौधे जल गए हैं। रेंजर महेश गौतम ने आह्वान किया है कि कोई भी व्यक्ति इस तरह की घटना को अंजाम न दें। आग लगने से वन्यजीवों को भी नुकसान होता है। आग लगने से वन्यजीव मर जाते हैं। आग बुझाने वालों में रेंजर महेश गौतम, डिप्टी रेंजर कुलदीप सिंह, संजय राणा, मोतीलाल और करीब दस दैनिक श्रमिक मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.