दरभंगा, फरवरी 27 -- दरभंगा। होली नजदीक आने के साथ ही प्रवासियों का घर लौटना भी शुरू हो गया है। रोजाना हजारों लोग ट्रेन से दरभंगा जंक्शन पर उतर रहे हैं। इसके चलते दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और पंजाब से दरभंगा होकर जयनगर जाने वाली ट्रेनों में गहमागहमी बढ़ी हुई है। गुरुवार को भी बाहर से आने वाली ट्रेनें हाउसफुल रहीं। बेबस यात्री आरक्षित बोगियों में फर्श पर बैठे दिखे। जनरल बोगियां तो यात्रियों से ठसाठस भरी थी। स्थिति यह थी कि उसमें अंदर जाना भी मुश्किल था। दिल्ली से स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन से दरभंगा पहुंचे यात्री सफर की थकान से परेशान नजर आए। सिंहवाड़ा के राम अशीष यादव, जोगिंदर यादव, मनीगाछी के पंकज कुमार, वीरेंद्र कुमार, बेनीपुर के आशुतोष झा आदि ने बताया कि दरभंगा के लिए कनफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। वेटिंग टिकट मिला तो घर पहुंचने की चाह...