मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, वसं । नए कानून के तहत अब लोकसभा, राज्यसभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें (एक-तिहाई) आरक्षित होंगी। इससे राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भूमिका को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही देश के विकास में महिलाओं का योगदान और प्रभावी होगा। ये बातें रविवार को भाजपा जिला पूर्वी कार्यालय में 'नारी शक्ति वंदन' विषय पर पत्रकारों से बातचीत करने हुए विधायक सह प्रसिद्ध मिथिला कलाकार मैथिली ठाकुर ने कही।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र सरकार का यह ऐतिहासिक कदम है। इससे महिलाओं विशेषकर एसटी और अन्य वर्गों की महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इससे महिला सशक्तीकरण को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। डॉ. रागिनी रानी के संयोजन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा पूर्वी जिलाध्यक मोनालिसा ने की। मंच सं...