आरक्षण समाप्त करने की सोच रखने वाले समीक्षा की कर रहे मांग : चिराग
पटना, अगस्त 28 -- लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरक्षण के समीक्षा की मांग पर एक बार फिर कड़ा विरोध जताया है। शुक्रवार को पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग आरक्षण की समीक्षा की बात करते हैं, या उसकी सोच भी रखते हैं, वे देश से आरक्षण को समाप्त करना चाहते हैं। चिराग ने कहा कि आरक्षण की समीक्षा करने के मतलब उस व्यवस्था से लोगों को हटाया जाना और इसके दायरे को कम करना है। समीक्षा की मांग उन लोगों के सोच की शुरुआत है, जो इस व्यवस्था को समाप्त करना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- आरक्षण हटाओ आंदोलनकारियों से मिले केंद्रीय मंत्री नड्डा, अभिजीत दीपके ने उठा दिया सवाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.