कानपुर, सितम्बर 23 -- कानपुर : अधिवक्ता संघर्ष समिति कानपुर ने संवैधानिक आरक्षण एवं अधिकारों की मांग पर सुरक्षा को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इससे पहले अधिवक्ता डाक्टर भीमराव अंबेडकर द्वार पर एकत्रित होकर पैदल मार्च निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां बाबा साहब अमर रहें, कोलोजियम सिस्टम खत्म हो, आरक्षण कोई भीख नहीं, देश संविधान से चलेगा जैसे नारे लगाए गए। अधिवक्ताओं नें कहा की संविधान सामाजिक न्याय, सामान अवसर तथा वंचित एवं पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा का महत्वपूर्ण आधार है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के लिए प्रदान किए गए संवैधानिक प्रावधानों का उद्देश्य इन वर्गों को शिक्षा, रोजगार एवं सार्वजनिक जीवन में सामान अवसर एवं न्याय उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: हाथ...