धनबाद, सितम्बर 2 -- यूजीसी इक्विटी कानून को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को धनबाद में सवर्ण समाज ने शक्ति प्रदर्शन किया। सवर्ण एकता मंच के बैनर तले जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक सवर्ण आक्रोश मार्च निकाला गया। लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग वाली तख्तियां थीं। जिला परिषद मैदान से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी करते रहे। केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर नारे लगाए गए। यूजीसी रोल बैक, आरक्षण वापस लो और मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारों से शहर गूंजता...