बहराइच, सितम्बर 5 -- तेजवापुर। आरक्षण में सुधार, एससी/एसटी एक्ट में संशोधन और यूजीसी व्यवस्था में सुधार आदि मांगों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर परशुराम सेना प्रकोष्ठ के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। कहा कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं, बल्कि आर्थिक एवं वास्तविक जरूरत के आधार पर दिया जाए। साथ ही एससी/एसटी एक्ट में बिना निष्पक्ष प्रारंभिक जांच के गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कानूनी सुधार किए जाने की मांग की गई। यूजीसी से संबंधित विवादित अधिनियमों व प्रावधानों को वापस लेकर उन पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Sitapur News: यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज ने निकाला जुलूस प्रदेश अध्यक्ष पंडित महेंद्र नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष भानू पांडेय, पंडित दीपक त्रिवेदी, आश...