फतेहपुर, अप्रैल 27 -- फतेहपुर। प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 33 फीसदी आरक्षण बिल पास न होने से महिलाओं में भारी आक्रोश है। सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष की नीतियों के कारण यह महत्वपूर्ण कदम रुक गया। यह बात उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मीडिया से कही। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो कार्य आजादी के बाद अब तक नहीं हो सका, उसे पूरा करने की दिशा में वर्तमान सरकार प्रयासरत थी, लेकिन विपक्ष ने इसमें बाधा डालने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ें और सशक्त बनें। यह भी पढ़ें- भाजपा का जन आक्रोश महिला सम्मेलन उन्होंने प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए ...