फतेहपुर, अगस्त 27 -- धाता। आरक्षण बचाओ आंदोलन के तहत निकाली जा रही पदयात्रा गुरुवार को कौशांबी से चलकर धाता पहुंची। अटेलवा कमल चौराहा से पदयात्रा सूर्यकुंड पक्का तालाब, रावण मैदान और स्वतंत्रता सेनानी दादा दीपनारायण की प्रतिमा स्थल पहुंची। जहां आंदोलनकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा मुख्य बाजार होते हुए पुष्पा मैरिज हाल के पास पहुंची। जहां कार्यक्रम का समापन कर पदयात्री रक्षपालपुर के लिए रवाना हुए। पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर आंदोलनकारियों ने 69 हजार शिक्षक भर्ती सहित अलग-अलग भर्तियों में आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जय सरदार, जय अंबेडकर और जय संविधान के नारे लगाए गए। यह भी पढ़ें- Orai News: सवर्ण समाज ने निकाला तिरंगा जुलूस, आर्थिक आधार पर आ...