आरक्षण नीति की समीक्षा व यूजीसी रोलबैक को लेकर दिया धरना
मुंगेर, सितम्बर 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता। शहीद स्मारक के पास शनिवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं सवर्ण एकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना में वक्ताओं ने यूजीसी नियमों में बदलाव, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने तथा एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग को बंद करने की मांग प्रमुखता से उठाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रेम मोहन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि खगड़िया जिलाध्यक्ष संतोष सिंह उपस्थित थे। धरना को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय उपाध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए। 70 वर्षों से जारी आरक्षण व्यवस्था की सरकार को समीक्षा करने की आवश्यकता है। मंच संचालन करते हुए जिला संरक्षक राजेश सिंह ने सरकार की नीतियों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.