आरक्षण दिवस पर याद किए गए महानायक
बांदा, जून 25 -- बांदा। कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को आरक्षण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें आरक्षण के तीन महानायकों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने स्वतंत्रता के पूर्व आरक्षण की शुरुआत की। जबकि डॉ.भीमराव आंबेडकर ने आजादी के बाद संविधान बनाया और संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की। बिहार के मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने हर वर्ग के लिए महिलाओं के लिए भी आरक्षण को लागू किया। शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, द्वारिकेश मंडेला, डॉ.केपी सेन, संजय गुप्ता, शिवाकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.