मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता आरक्षण टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज प्रिंस शर्मा को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह यूपी से महाराजगंज जिले के मौलानी गांव का रहने वाला है। बीते मंगलवार को उसने सुमित कुमार (अरेराज, पूर्वी चंपारण) को आनंद विहार के लिए आरक्षण टिकट दिलवाने की बात कह दो हजार रुपये ले लिए, लेकिन टिकट नहीं दिया। मोबाइल पर कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा था। इसके बाद बुधवार को पीड़ित सुमित ने दूसरे के मोबाइल से उससे संपर्क साधा और रकम देने को जंक्शन पर बुलाया। साथ ही रेल पुलिस को इसकी जानकारी दे। शातिर के पहुंचते ही पहले से सतर्क पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रेल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के मुताबिक आरोपित के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...