पूर्णिया, अगस्त 20 -- धमदाहा, एक संवाददाता। आरक्षण समाप्त करने की मांग करने वालों के खिलाफ अनुसूचित जाति कल्याण संघ ने बुधवार को एकदिवसीय प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष टुनटुन पासवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के महिला-पुरुष प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन की शुरुआत अनुमंडल मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय धमदाहा के क्रीड़ा मैदान से हुई। प्रदर्शनकारी शहीद स्मारक के रास्ते मुख्य चौराहा, नेहरू चौक और बनमनखी रोड होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण समाप्त करने की मांग का विरोध किया। प्रदर्शन के बाद संघ के शिष्टमंडल ने अनुमंडल कार्यालय में विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें अंबेडकर छात्रावास परिसर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने, अनुसूचित जाति क...