हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- हल्द्वानी, संवाददाता। आरक्षण के समर्थन में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की नैनीताल इकाई ने गुरूवार को बुद्ध पार्क पर एक दिवसीय धरना दिया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम 24 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा गया। धरने का नेतृत्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान और आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र बेरी ने किया। अध्यक्षता प्रदेश महासचिव सिराज अहमद ने की और संचालन सुलेमान मलिक ने किया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान समानता का अधिकार देता है, लेकिन एससी, एसटी और ओबीसी और महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, न्यायपालिका और राजनीति में अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल रही है। यह भी पढ़ें- आजाद समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन उन्होंने आरक्षण को सामाजिक भेदभाव दूर करने का संवैधानिक अधिकार बताया। ज्ञा...