सोनभद्र, अगस्त 11 -- मधुपुर। सवर्ण आर्मी सोनभद्र के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आरक्षण व्यवस्था और विश्वविद्यालयों में लागू यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे सवर्णों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए आरक्षण मुक्त भारत की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यूजीसी एक्ट 2026 समाज को बांटने का कार्य कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की। इस मौके पर सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष अशोक दुबे, जिला महासचिव, जिला महामंत्री सुंदिष्ट मिश्रा, अभय पांडेय, ललित पाठक, अवनीश पांडेय, बृजकिशोर पांडेय और अमित दुबे,राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, मदन मोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ja...