इटावा, अक्टूबर 10 -- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा कि पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए हम एकजुट हैं और पीढ़ियों तक चली आ रही असमानता और अपमान के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। अपने पिता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि 'नेताजी' के आदर्शों पर चलकर समाजवाद और संवैधानिक सुरक्षा को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी के साथ जीवनभर संघर्ष करने वाले अनेक साथी मंच पर और मंच के सामने बैठे हैं यही समाजवादी परिवार है जिसने हर उतार-चढ़ाव में नेताजी और समाजवाद का साथ दिया है। उन्होने कहा, हम इसी स्थल पर खड़े हैं जो नेताजी की स्मृति में बन रहे मेमोरियल पर है। आज उनकी तृतीय पुण्यतिथि पर हम उनके बताये हुए सिद्धांतों और मूल्यों पर चलते हुए उनके सपनों को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.