गाजीपुर, जून 12 -- गाजीपुर। राजभर जाति को एसएसटी का आरक्षण देने की मांग को लेकर शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क पर राजभर समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुन्नी लाल राजभर ने कहा कि राजभर समाज की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति काफी दयनीय है। ऐसे में राजभर समाज का एसटी आरक्षण लागू किया जाए। समाज का विमुति जाति प्रमाण पत्र तत्काल जारी किया जाए। 17 जातियों को एससी सूची में शामिल किया जाए। बुल्डोजर चलाने जैसी दमनात्मक कार्यवाही रोकी जाए। प्रदर्शन के दौरान श्रवण कुमार राजभर, गुलाबचंद, विजय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मांगों की अनदेखी पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...